Header Banner

निकली हरी गणगौर की सवारी (pics)

BY — March 26, 2012

उदयपुर। गणगौर पर्व के तहत दूसरे दिन हरी गणगौर की सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने हरे वस्त्रण पहनकर गणगौर की पूजा की। तालाब पर पहुंची गणगौर को भांग के पकौड़ों का भोग लगाया गया। मेवाड़ महोत्सव के तहत सोमवार को विभिन्न समाजों की ओर से हरी गणगौर की सवारी निकाली गई।

उधर गोगुंदा में भी सोमवार को गणगौर का भव्य मेला लगा। मेले में आसपास के गांवों के लोग उमड़ पडे़। काफी संख्याग में स्टॉल्स, लॉरियां आदि लगे थे। वहां ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए डोलर आदि भी लगाए गए जिनमें ग्रामीणों ने झूले झूलकर खूब आनंद लिया।

गोगुंदा में लगा मेला।
गोगुंदा में गणगौर लेकर आती महिलाएं।
मेले में उमडे़ ग्रामीण।
मेले में लगी डोलरें, झूले।
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply