Header Banner

पेयजल को लेकर बोहरा गणेशजी में रास्ता जाम

BY — March 28, 2012

उदयपुर। बोहरा गणेशजी क्षेत्र में बुधवार को क्षेत्रवासियों ने पेयजल समस्याा एवं असामाजिक तत्वों के जमावडे़ को लेकर करीब आधे घंटे तक रास्ता जाम कर दिया। जिला कांग्रेस सचिव सुनीता शर्मा ने बताया कि कई-कई दिन तक यहां पानी नहीं आता। खाना तक बनाने को पानी नसीब नहीं होता। वहीं चौराहे पर लगे ठेले, लॉरियों आदि पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे यहां रहने वाली छात्राओं का आना-जाना भी दूभर हो गया है।

बताया गया कि मौके पर वार्ड पार्षद मधु पालीवाल जाम के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे पहले पास के वार्ड की पार्षद शिप्रा उपाध्याय पहुंच गई और क्षेत्रवासियों का सहयोग किया। मौके पर प्रतापनगर थानाधिकारी सतीश मीणा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाईश की। वहीं जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को बुलवाया और उन्होंने चार दिन का समय मांगा। चार दिन बाद समुचित जलापूर्ति का आश्वा सन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply