Header Banner

फिर सुनेंगे पक्षियों का कलरव गुलाबबाग में

BY — March 28, 2012

उदयपुर। अब गुलाबबाग में फिर पिंजरों में चहल-पहल शुरू हो जाएगी। बुधवार को एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जूनागढ़ स्थित अभयारण्य से करीब 26 पशु यहां स्थानांतरित किए गए। इनमें मादा पैंथर, 4 सफेद मोर, 10 लव बर्ड, दो स्पोंडिल व्हाइट, 2 पेंटेड स्टॉर्क, 3 सिल्वर पीजेंट और 4 व्हाइट इबिज शामिल हैं।

उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राहुल भटनागर ने बताया कि यहां से एक्सचेंज में दो गिद्ध एवं दो फ्लेमिंगो जूनागढ़ (गुजरात) भेजे जाएंगे। आगे भी जैसे एक्सचेंज के प्रस्ताव आएंगे, उसी अनुरूप कार्य किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply