Header Banner

‘नीरज’ की जगह बाल कवि बैरागी आएंगे

BY — March 29, 2012

महावीर युवा मंच की ओर से हास्य कवि सम्मेलन 31 को

उदयपुर। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महावीर युवा मंच की ओर से शनिवार को भारतीय लोककला मंडल में प्रस्तावित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में एक बदलाव हुआ है। पद्मश्री कवि गोपालदास नीरज हल्की दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनके बजाय बालकवि बैरागी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सहमति दे दी है।

मंच के अध्यक्ष नीरज सिंघवी ने बताया कि कवि सम्मेलन में बाकी कवि यथावत हैं। इनमें वीर रस के अर्जुन सिसोदिया व अशोक चारण, शृंगार की सबीना अदीप, हास्य रस के दीपक गुप्ता, कमलेश शर्मा एवं संदीप शर्मा, धौलपुर के रामबाबू सिकरवाल शामिल हैं। सूत्रधार उदयपुर के राव अजातशत्रु रहेंगे।
सिंघवी ने बताया कि मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी इसी दिन होगा। इसके अलावा मंच की ओर से इस वर्ष एक नई पहल की जा रही है। इसके तहत नवोदित उदीयमान कवि को स्व. कृष्णकांत कर्णावट स्मृति युवा कवि पुरस्कार भी प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा। इसके तहत शॉल, पगड़ी, स्मृति चिह्न एवं शील्ड प्रदान की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply