झांसा देकर फिर चेन लूट

BY — March 29, 2012

उदयपुर। शहर में चेन स्नेचिंग के साथ झांसा देकर चेन लूट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर सुखाडि़या सर्किल पर एक रस लॉरी वृद्ध संचालक को दो युवक झांसा देकर चेन लूट ले गए।

अम्बामाता थानाप्रभारी निरंजन प्रसाद आल्हा के अनुसार सुखाडि़या सर्किल पर रस की लॉरी चलाने वाले चेनराम के पास शाम करीब 4 बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने रस बनाने को कहा। रस बनाते समय चेनराम के गले में उन्हेंद सोने की चेन नजर आई। इस पर उन्होंने चेनराम कहा कि साहब आ रहे हैं। वो नाराज हो जाएंगे। चेन उतारकर जेब में रख लो। चेनराम ने चेन खोलने का प्रयास किया लेकिन उससे नहीं खुली। इस पर मदद करने के बहाने युवक ने उसकी चेन खोली और रुमाल मांगा। रुमाल में रखते समय उसने चेन गायब कर दी और रुमाल लपेटकर उसे कहा कि जेब में रख लो। वे वहां से निकल गए। शक होने पर चेनराम ने रुमाल संभाला तो उसमें कुछ नहीं था। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर नाकाबंदी करा दी। आरोपियों की तलाश जारी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *