Header Banner

गूंजेगा जय महावीर

BY — April 4, 2012
उदयपुर के चौगान स्थित भगवान महावीर की प्रतिमा का किया गया शृंगार.

उदयपुर. भगवान महावीर स्वामी की जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी. जैन संगठनों एवं संस्थानों ने जोर-शोर से मनाने के लिए तैयारियां कर ली हैं. विभिन्न मंदिरों, चैत्यालयों, उपासरों में भगवान महावीर सहित अन्य तीर्थंकरों की प्रतिमाओं का शृंगार किया जाएगा.

मंदिरों को भी सजाया गया है. मोतीमगरी एवं चौगान स्थित महावीर स्वांमी की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया गया है. सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इसके बाद शोभायात्राएं निकाली जाएंगी. फतह स्कू्ल में सामूहिक विवाह आयोजन भी होंगे. आकर्षण का केन्द्र स्वामी वात्सल्य होगा जिसमें एक लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है.

महावीर युवा मंच संस्थान के मुख्य  संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आयोजन के लिए पांच पांडाल बनाए गए हैं. शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके लिए शहर में स्वागत द्वार लगाए गए हैं. आसपास के उपनगरों हिरणमगरी, पोलोग्राउंड, सर्वऋतु विलास आदि क्षेत्रों में सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी. सेक्टर 14 में शोभायात्रा निकाली जाएगी जो सेक्टर 11 से 14 के परिक्षेत्र में घूमकर आलोक स्कूरल होते हुए महावीर भवन पहुंचेगी.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply