Header Banner

लावारिस मिला हजारों रुपए से भरा बैग लौटाया

BY — April 4, 2012

उदयपुर। चेन स्नेचिंग, लूटपाट, घर में घुसकर चोरी करना आदि..आदि ऐसे मामलों को देखते हुए अगर कोई व्‍यक्ति रुपयों से भरा लावारिस मिला बैग वापस लौटाए तो उनकी ईमानदारी का जिक्र करना वाजिब है. ऐसा ही एक मामला आज हुआ.

नगर परिषद का सफाई कर्मचारी राजकुमार साथियों के साथ उदियापोल पर नाले की सफाई कर रहा था. वहां उसकी नजर एक थैले पर पड़ी. एकबारगी तो वह घबरा गया लेकिन फिर कपड़े के बने इस थैले को छुआ और खोला तो हक्का.-बक्का रह गया. वह थैला लेकर पार्षद पारस सिंघवी के पास पहुंचा. उन्हों ने थैले के मालिक का पता किया तो वह आयड़ निवासी भैरूलाल शर्मा नामक व्यक्ति का निकला. पता चला कि शर्मा घर जा रहे थे तब थैला गिर गया. थैले में करीब 40-50 हजार रुपए की नकदी थी. शर्मा ने ईनाम के तौर पर राजकुमार को एक हजार रुपए दिए.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply