राठौड़ की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

BY — April 7, 2012

उदयपुर। राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री, सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ की दारिया प्रकरण में गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए भाजपा ने शनिवार को कलक्ट्रे ट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ता देहलीगेट के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी की।

राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्‍य सरकार भाजपा पदाधिकारियों को जबरन किसी न किसी कांड में फंसा रही है। सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। कटारिया ने कहा कि राठौड़ का किसी तरह इस मामले में कोई हाथ नहीं है। उन्हें तो बहुत बाद में पता चला था। दोपहर करीब 2 बजे तक प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर शहर जिलाध्य क्ष दिनेश भट्ट, पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डथर, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, पूर्व जिला प्रमुख वंदना मीणा, सभापति रजनी डांगी, महिला मोर्चा जिलाध्यरक्ष अलका मूंदड़ा व पार्षदों सहित विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *