Header Banner

फील्ड क्लब चुनाव में छाबड़ा सचिव, आंचलिया उपाध्यक्ष

BY — April 8, 2012

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित फील्ड क्लब के चुनाव में सचिव पद पर व्यवसायी सत्येन्द्र पालसिंह छाबड़ा निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने पूर्व में दो बार सचिव रह चुके डॉ. अनुज शर्मा को पराजित किया। इसके अतिरिक्त  उपाध्यक्ष पद पर सर्राफा व्यवसायी यशवंत आंचलिया विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर शिक्षाविद् मनीष नलवाया और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश चोर्डिया निर्वाचित हुए।

गत करीब 20 दिन से क्लब के चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर थीं। प्रत्याशियों ने चुनाव को सत्ता पर काबिज होने के बजाय अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। महिलाओं ने भी चुनाव को लेकर अपनी अलग बैठक की और क्लब में खास तौर से पारिवारिक माहौल बनाने को लेकर चर्चा की थी। इससे पहले रविवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतदाताओं से मत देने की अपील करते नजर आए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply