Header Banner

जानकारी के अभाव से आमजन लाभ से वंचित : गिरिजा

BY — April 8, 2012

उदयपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने आमजन के लिए बहुआयामी एवं बहुउपयोगी कई योजनाएँ हैं, किन्तु आमजन को योजनाओं कि पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण वे इनका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वे आज उदयपुर में अखिल भारतीय राजीव गाँधी ब्रिगेड द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।

डॉ. व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में सही योजनाएँ बनाई गई है, जिनमें हर वर्ग हर तबके के लोगों का ध्यान रखा गया हैं। बावजूद इसके जनता को योजनाओं की पूर्ण जानकारी न होने से वे इसका पूरा लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं, ब्लॉक पदाधिकारियों, वार्ड पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों से अपील की कि वे ऐसे कार्यक्रम बनाएं जिनसे दूर-दराज में बैठे गाँवों के लोगो को भी योजनाओं की जानकारी मिले और वे उनका पूरा लाभ ले पाएं।
सम्मेलन को पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सांसद रघुवीर मीणा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अखिल भारतीय राजीव गाँधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव के.के. शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply