Header Banner

सुविवि में सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण

BY — April 8, 2012

उदयपुर। पूर्व छात्र संघ परिषद की ओर से मोहललाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने माँ सरस्वती मंदिर का निर्माण करवा विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा अनावरण कुलपति आई. वी. त्रिवेदी ने किया।

छात्र संघ परिषद द्वारा विश्वविद्यालय में काफी समय से मूर्ति लगाने का विचार चल रहा था जिस पर छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने मिलकर इस मूर्ति को लगवाया। इसके लिए शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं संरक्षक महाराणा भूपाल कॉलेज पूर्व छात्रसंघ परिषद के किरणमल सावनसुखा ने आर्थिक सहयोग किया। सावनसुखा ने कहा कि विश्वविद्यालय में माँ सरस्वती की प्रतिमा लगवाने के पिछे उनका मुख्य उद्देश्यस यह है कि विद्यार्थियों को एक सुखद एवं शिक्षित वातावरण मिले। विश्वविद्यालय में शिक्षा लेने आए विद्यार्थी माँ सरस्वती की वंदना के साथ अपनी शिक्षा की शुरूआत करे तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply