कसारा समाज के मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिष्ठा

BY — April 16, 2012

उदयपुर। शहर के कसारा (ठठेरा) समाज का भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा  महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। समारोह के अंतिम दिन सोमवार को यज्ञ, हवन के बाद भगवान लक्ष्मीनारायण की नयनाभिराम श्वेत पाषाण से बनी मूर्ति को कोलपोल से हाथी-घोड़ों सहित बग्घी व बैंड-बाजे की धुन पर जुलूस सहित भट्टियानी चोहट्टा स्थित मंदिर ले जाई गई जहां मंत्रोच्चार से मंदिर में प्रतिमा व मंदिर पर कलश, ध्वजादण्ड स्थापित किए गए।

मार्ग में जगह-जगह शरबत व आइसक्रीम से लोगों का स्वा गत किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने भी भाग लिया। महोत्सरव में सांसद रघुवीर सिंह मीणा भी सम्मिलित हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *