Header Banner

DANCE FRY के लिए final ऑडिशंस 29 अप्रेल को

BY — April 16, 2012

उदयपुर। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड फिल्‍म्‍स और मैट्रिक्स डांस एकेडमी के तत्वावधान में सोलो डांस प्रतियोगिता ‘DANCE FRY’ के आयोजन के तहत 29 अप्रेल को अंतिम ऑडिशंस होंगे। एकेडमी की शूर्वी सिसोदिया ने बताया कि तब तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपए रखी गई है। प्री-ऑडिशंस दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक हो रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म शक्ति नगर स्थित अशोका बेकरी एवं यूनिवर्सिटी रोड स्थित मैट्रिक्स डांस एकेडमी पर उपलब्ध हैं। इसके लिए दो सीनियर व जूनियर ग्रुप रखे गए हैं। इनके विजेताओं को क्रमश: पांच हजार रुपए नकद एवं ट्राफी, दो हजार एक सौ रुपए नकद एवं पांच सौ रुपए का गिफ्ट वाउचर तथा एक हजार एक सौ रुपए नकद एवं आकर्षक पुरस्कानर दिए जाएंगे। ये सभी दोनों ग्रुपों में अलग अलग होंगे। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 773 769 7244 पर संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. dear registrations forms are available at matrix dance academy and Ashoka Bakery.
    not at hotel seema

Leave a Reply