Header Banner

बुजुर्गों व निशक्तों के लिये अलग बैठक व्यवस्था

BY — April 22, 2012

कृष्णधाम में होगी 1 मई से गोवत्स राधाकृष्ण महाराज की भागवत कथा

उदयपुर। के.जी.गट्टानी फाण्उण्डेशन द्वारा आगामी 1 मई से ओरियंटल पैलेस स्थित कृष्णधाम में आयोजित की जाने वाली वाली गोवत्स राधाकृष्ण महाराज की भागवत कथा के लिये 37 हजार वर्गफीट का पाण्डाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें 6 हजार लोग आसानी से बैठ सकेंगे।

गर्मी से बचाव के लिये फाउण्डेशन द्वारा विशेष उपाय किये जा रहे है ताकि भक्तों को कथा श्रवण मे किसी प्रकार की असुविधा न हो। फाउण्डेशन के संस्थापक के.जी.गट्टानी ने बताया कि भागवत कथा में श्रवण के लिये आने वाले बुजुर्गो व नि:शक्तों के लिये अलग से कुर्सियों व सोफा की व्यवस्था रहेगी। पाण्डाल में भक्तों को राधाकृष्ण महाराज के नजदीक दर्शन करने व स्पष्ट कथा श्रवण के लिये स्क्रीन भी लगायी जायेगी। उन्होनें बताया कि पाण्डाल में गर्मी से बचाव के लिये कूलर व पंखे की व्यवस्था रहेगी ताकि किसी भी भक्त को कथा श्रवण में गर्मी की वजह से परेशानी न हो। गट्टानी ने बताया कि भागवत कथा में आने वाले भक्तों के जूते चप्पल की सुरक्षा के लिये तथा उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये अलग से व्यवस्था की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply