उदयपुर। शहर में चेन स्नेचिंग से परेशान पुलिस ने आखिरकार इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया। पहले तो यह ना-नुकर करता रहा लेकिन बाद में इसने 8 वारदातें करना कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार भूपालपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुछ संदिग्ध युवकों पर निगरानी रखी थी।
इसी क्रम में सुबह बैंक तिराहे पर एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। इसने हाथ में सोने का भारी ब्रेसलेट, गले में सोने की चैनें तथा हाथों में काफी अंगुठियां पहन रखी थीं। पुलिस के पूछताछ करने पर पहले तो इसने काफी ना-नुकर की फिर पुलिस की सख्तीस के आगे यह इसने चेन स्ने चिंग करना कबूल किया। इसने अब तक आठ वारदातें करना कबूल किया है। युवक कालाजी गोराजी निवासी रोबिन पुत्र शंकरलाल जैन बताया गया है। जानकारों ने बताया कि युवक का पारिवारिक बैक ग्राउंड काफी संपन्न है।
You must be logged in to post a comment.
Good Work