Header Banner

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा

BY — April 22, 2012

युवक युवती परिचय समेलन, प्रतिभाओं का सम्मान

उदयपुर। भगवान परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत रविवार को तीसरे दिन विभिन्न आयोजन हुए। सुबह शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई और फतह स्कूल में युवक-युवती परिचय सम्मेहलन और प्रतिभा समान समारोह का आयोजन किया गया। परिचय पुस्तिका ’युग दर्पण’ का भी विमोचन किया।

भगवान परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति द्वारा प्रतिवर्ष भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षया तृतीय पर विशेष धूमधाम से मनाया जाता रहा है , लेकिन इसी दिन उदयपुर का स्थापना दिवस होने के कारण नगर परिषद की ओर से शोभायात्रा निकाली जाने तथा सावों की धूम के कारण इस वर्ष से अब यह समारोह पूर्व में मनाया जाने लगा है। भगवान परशुराम ब्राहमणों के आराध्य देव के रूप में स्थापित हैं।
शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: विद्यालय परिसर में समारोह में तब्दील हो गई। शोभायात्रा में परशुराम सहित सामाजिक बुराईयों को उजागर करती झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में ब्राहमण समाज के महिलाओं व पुरूषों ने परपरागत वेशभूषाएं पहनकर शिरकत की। मुख्य समारोह में सभाग भर से आये सर्व बाह्रमण समाज के करीब 300 से ज्यादा विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाकर अपना परिचय दिया तथा कुछ परिवारों ने लड़का व लड़की पसंद आने पर रोकने की रस्मों को अदा किया।
समारोह में धर्मनारायण जोशी, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, देवस्थान आयुक्त एस.एल. नागदा, पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली, देवीशंकर चौबीसा, के. के. शर्मा, पार्षद अर्चना शर्मा नगर परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली, कैलाश बिहारी वाजपेयी, नटवारलाल शर्मा, संस्था के श्यामसुन्दर शर्मा, श्यामलाल सुखवाल, पूर्व जगत नागदा, पंकज आमेटा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुये ने। प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथिगणों ने परिचय पुस्तिका ’युग दर्पण’ का विमोचन किया।

प्रतिभा सम्‍मान : ब्राहमण समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिये समिति की ओर से समाज सेवी देवीशंकर चैबीसा, पं. लक्ष्मी नारायण गौड़, सुरेश उपाध्याय, मदनलाल शर्मा, नटवरलाल शर्मा, हेम शंकर दीक्षित, फिल्मी गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा, साहित्यकार जय प्रकाश पण्ड्या ज्योतिपुंज, क्रिकेटर अशोक मेनारिया, इसरों में वैज्ञानिक पद पर चयन के लिए विनय पालीवाल, राष्ट्रीय खिलाडी भक्ति शर्मा, माला सुखवाल, भूपेन्द्र व्यास, विनिषा जोशी व कथावाचक पं. गोपाल व्यास का समान किया गया। सभी प्रतिभाओं को तिलक लगाकर श्रीफल, शाल, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

फोटो एवं समाचार : रवि मल्‍होत्रा

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply