Header Banner

बॉलीवुड स्टार रणबीर के बाद दीपिका भी पहुंची उदयपुर

BY — April 29, 2012

उदयपुर। बॉलीवुड फिल्म जवानी है दीवानी की शूटिंग के लिए बालीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर शनिवार को तो दीपिका पादुकोण रविवार सुबह उदयपुर पहुंची। वे यहां से सीधे होटल उदय विलास पहुंची। 1 मई से शुरू होने वाली शूटिंग करीब 20 दिन तक चलने की उम्मीद है।

दोनों सितारों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों सितारों को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शूटिंग टीम उदयपुर में एक 20 दिन की शूटिंग करेंगी और फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन उदयपुर की खूबसूरत वादियों में किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply