Header Banner

शहर में एक लाख की चोरी

BY — April 29, 2012

उदयपुर। उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षैत्र में कुछ अज्ञात चोरो ने एक ही भवन में स्थित तीन दुकानो पर चोरी कर करीब एक लाख का सामान चुरा लिया गया।  चोरों के एक समूह ने कथित तौर पर गुरुद्वारा, सिख कॉलोनी के पास स्थित एक दूसरे के निकट बनी दुकानों के पिछवाड़े लगी खिडक़ी तोड़ प्रवेश कर साई रेडीमेड गारमेंट्स से रू 1000 नकद और कपड़ों के कुछ जोड़ी, स्मार्ट कंप्यूटर से रु.1800 नकद और 75,000, रुपये मूल्य के 3 लैपटॉप, तथा केटलिस्ट कोचिंग सेंटर से 15,000 नकदी चोरी किए।

एक दुकानदार के मुताबिक, चोर एक होर्डिंग का इस्तेमाल कर साई रेडीमेड गारमेंट्स की खिडक़ी के ऊपर चढ़े, और खिडक़ी की सलाखों को घुमा कर तोड़ दिया खिडक़ी से एक रास्ता तीनों दुकानों के पिछे बनी गैलेरी को जाता है जहाँ से दुकान में प्रवेश कर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिको ने चोरी की खबर लगले पर आज सुबह सुरजपोल थाने में अज्ञात चोरां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने मौंके पर पहुँच कर घटना का जायजा लेकर अज्ञात चोरां के खिलाफ जाँच शुरू कर दी हैं।

photo & news : रवि मल्‍होत्रा

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply