डी. पी. ज्वेलर्स शो रूम का शुभारम्भ

BY — April 29, 2012

उदयपुर। उदयपुर में कोर्ट चौराहा के समीप रविवार को डी. पी. ज्वेलर्स का शुभारम्भ हुआ। डी.पी. ज्वेलर्स का रतलाम, इंदौर के बाद उदयपुर में यह तीसरा शो-रूम हैं जहां ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्वर्ण, डायमण्ड, एन्टिक, कुंदन आभूषणों की पारंपरिक व आधुनिक डिजाइन्स की सम्पूर्ण श्रृँखला उपलब्ध है।

डी. पी. ज्वेलर्स के निदेशक अनिल कटारिया ने बताया ड़ी. पी. ज्वैलर्स विगत 75 वर्षो से रतलाम व 2 वर्षों से इंदौर का प्रतिष्ठित शो-रूम हैं। उदयपुर के करीब 1500 से अधिक परिवार काफी समय से डी.पी. ज्वेलर्स रतलाम से जुड़े हैं। उदयपुर के ग्राहकों के इस विश्वास को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान ने उदयपुर में अपने शो-रूम का शुभारम्भ किया है, जिससे उदयपुरवासियों को पारंपरिक शुद्धता के आभूषण झीलों की नगरी उदयपुर में उपयुक्त दामों पर उपलब्ध करा सकें।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *