Header Banner

कार का अंदरूनी हिस्सा आग से राख

BY — April 30, 2012

उदयपुर। उदयपुर के देहलीगेट स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालस परिसर में आज दोपहर एक कार में अचानक लगी आग से वहाँ मौजूद लोग घबरा उठे। दमकल विभाग ने तुरन्त कार्यवाही कर आग पर काबू पा लिया पर तब तक आग अंदरूनी तौर से पूरी जल चुकी थी।

जानकारी के अनुसार जावर माईस निवासी कार मालिक जगदीश मेहता भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में कुछ काम से आया था,जहाँ वह अपनी कार एल.आई.सी परिसर में ही जल रहे एक कचरे के ढेर के पास गलती से खड़ी कर कार्यालय में चला गया, जिससे कार आग की चपेट में आ गई और कार में लगा सी.ड़ी. प्लेयर, कुछ घरेलू सामान कागजात सहित कार का अंदरूनी पूरा हिस्सा जल कर राख हो गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply