Header Banner

चार्टर डे पर पूर्वाध्यक्षों व वरिष्ठ रोटेरियनों का सम्मान

BY — May 3, 2012

उदयपुर। रोटरी क्लब एलिट का 5 वां चार्टर डे धूमधाम से होटल फ्लोरा में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी पूर्वाध्‍यक्षों व रोटरी के वरिष्ठ सदस्यों सहित पीएचएफ बने क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि क्लब 5 वर्षों में किये सेवा कार्यों पर नजर डालकर भविष्य के लिये नये लक्ष्य निर्धारित करें और अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। सहायक प्रांतपाल मंजीत बंसल ने कहा कि क्लब ने छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स को बड़ा बनाकर दूसरे क्लबों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सम्मान : निर्मल सिंघवी, मंजीत बंसल, क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह व सचिव अरूण लाहोटी ने चार्टर अध्यक्ष यशवन्त मण्डावरा, सुनील लढ़ा, निधि सक्सेना, आशीष चोर्डिया, वरिष्ठ रोटेरियन के. एस. मोगरा, सहायक प्रांतपाल उम्मेदसिंह चौहान, सीमासिंह, प्रफुल्ल-साधना मेहता का माल्यार्पण कर,शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पीएचएफ – इस वर्ष दो नये पीएचएफ बने सदस्यों प्रदीप गुप्ता व पुनीत सक्सेना को निर्मल सिंघवी व मंजीत बंसल ने पीएचएफ पिन तथा सर्टिफिकेट प्रदान किया। क्लब के सभी सदस्यों व अतिथियों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनायें दी। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। अंत में सचिव अरूण लाहोटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रमेश मोदी ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कोरपोरेट के अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज व सचिव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply