Header Banner

चेन स्नेचिंग से नए एसपी का स्वागत

BY — May 3, 2012

उदयपुर। अभी नए पुलिस अधीक्षक को कार्यभार संभाले एक दिन भी नहीं बीता कि चेन स्नेचिंग की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी। पुलिस एक चेन स्नेचर रोबिन जैन को पकड़कर निश्चिंत थी कि अब चेन स्नेचिंग नहीं होगी लेकिन गुरुवार को एक बार फिर गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग से पुलिस की नींद उड़ गई।

गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में गुरुवार को वीनू पत्नी  जसवंत खोखर दोपहर में करीब 1 बजे सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ स्कूल में बच्चों को लेने गई थी। स्कूल से लौटते वक्त वीनू कुछ काम के लिए रुकी तभी पीछे से तेज गति से काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल पर आए सवार ने झपटटा मार कर गले से चैन लूट ली। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता तब तक मोटर साईकिल सवार वहां से फरार हो गया। महिला ने इस सम्बन्ध में अज्ञात के खिलाफ गोवर्धन विलास थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने चोर को पकडऩे के लिए शहर में नाकाबंदी करवा दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply