चौथे दिन 13 नए एशियाई रिकार्ड

BY — May 5, 2012

एशियन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप

उदयपुर। उदयपुर में हो रही एशियन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के तहत शनिवार को चौथे दिन महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते 13 नए एशियन रिकार्ड बनाए। 84 किलो जूनियर वर्ग में इण्डोेनेशिया की श्रीराहीया ने चार नए एशियन रिकार्ड कायम कर स्वचर्ण पदक जीता। इन्होंने स्वेट में 232.5 किलो उठाकर, बेंचप्रेस में 127.5 किलो उठाकर, डेड लिफ्ट में 207.5 किलो उठाकर पिछले रिकार्ड तोड़े। इस प्रकार कुल 567.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इनका पिछला रिकार्ड 550 किलो था।

भारत की पूजा कोहली ने 345 किलो उठाकर रजत तथा उजबेकिस्ता न की अलमीरा ने 332.5 किलो उठाकर कांस्य  पदक जीता। 84 किलो सीनियर वर्ग : कजाकिस्तान की वालीरिया ने नया कीर्तिमान डेड लिफ्ट में 216 किलो उठाकर रिकार्ड तोड़ा। उन्हों ने कुल 538.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक, ताईवान की हुंग मीन चु ने कुल 507.5 किलो उठाकर रजत तथा भारत की अपर्णा घाटे ने 450 किलो उठाकर कांस्यन पदक जीता।
आयोजन समिति के संयुक्तत सचिव विनोद साहू ने बताया कि इसी भार के सब जूनियर में ताईवान की हुंग तिंग ने स्वेट में स्वर्ण जीता। इन्होंने कुल 520 किलो वजन उठाकर स्वर्ण, भारत की हेमींटा ने 200 किलो उठाकर रजत पदक जीता।
जूनियर वर्ग में चिन जी वेन ने चार नए रिकार्ड बनाकर स्वार्ण पदक जीता। कजाकिस्तान की इमोवा ने रजत व भारत की नेहा ने 395 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
इसी भार वर्ग में महिलाओं के सीनियर वर्ग में कजाकिस्ताजन की एलिना ने 552.5 किलो उठाकर रजत व इण्डोरनेशिया की रीनि मैसूरी ने 552.5 किलो उठाकर कांस्य पदक जीता। 84 किलो मास्टंर वर्ग में भारत की विजयानार ने 207.5 किलो उठाकर स्वर्ण, 83 किलो सब जूनियर पुरुष वर्ग में ताईवार के जांग युसी ने स्वर्ण, अफगानिस्तान के युसूफ ओमिद ने रजत एवं भारत के अश्विनी ने कांस्य पदक जीता। 83 किलो जूनियर में कजाकिस्ताफन के प्लेटोनोव से 760 किलो उठाकर स्वीर्ण, तुर्कीमिनिस्तान के गुरबानोव ने रजत एवं ओमान के अल अदानी सलीम ने 660 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
83 किलो सीनियर वर्ग में कजाकिस्तान के तुरकानोव ने 862.5 किलो उठाकर स्वर्ण, अलमिरडिनोवा ने 800 किलो उठाकर रजत एवं उजबेकिस्तान के शोबिरडिव ने 787.5 किलो उठाकर कांस्य पदक जीता।
83 किलो मास्टर वर्ग में भारत के सुरेन्द्रसिंह ने 480 किलो उठाकर स्वलर्ण, भारत के सुदेश वाघमारे ने 455 किलो उठाकर रजत एवं हांगकांग के चुयू वालीयट ने392.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *