Header Banner

गर्मी के मौसम में बारिश

BY — May 5, 2012

उदयपुर। वैशाख मास में सावन का इस वर्ष लगातार दूसरी बार अहसास हुआ। दो दिन से पड़ रही तेज उमस से शनिवार को आमजनों को राहत मिली। दोपहर बाद अचानक काले बादल घिर आए और ठण्डी हवाएं चलने लगीं। मौसम में ठण्ड क घुल गई और अचानक बूंदाबांदी होने लगी जो बाद में तेज बारिश में बदल गई।

यकायक बारिश के तेज होने से जो जहां था, वहीं रुकना पड़ा। सड़कें गीली हो गई और धानमण्डी  जैसे इलाकों में फिसलन हो गई जिससे दुपहिया वाहन चालक फिसल भी पडे़। फिर कुछ देर रुक रुक कर बारिश होती रही और ठण्ड क से आमजनों को राहत मिली।
उधर इस वर्ष लगातार वैशाख में दूसरी बार बारिश होने के कारण लोगों में इसकी काफी चर्चा है। एक ओर जहां निरंतर गर्मी बढ़ने की बात कही जा रही थी लेकिन हर वर्ष के मुकाबले इस बार गर्मी कम महसूस की जा रही है। अप्रेल और मई में तो गर्मी के कारण सड़कें वीरान हो जाती हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply