Header Banner

रोटरी क्लब उदयपुर को डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स की मेजबानी

BY — May 10, 2012

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3050 के प्रान्तपाल आशीष देसाई ने रोटरी क्लब उदयपुर को वर्ष 2012-13 के लिये दो दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स-2013 की मेजबानी सौंपी है। यह कॉन्फ्रेन्स आगामी वर्ष 26 व 27 जनवरी को उदयपुर में आयोजित होगी। उल्लेख्नीय है कि उक्त मेजबानी क्लब के पास 11 वर्ष पुन: आयी है। इससे पूर्व वर्ष 2001 में कॉन्फ्रेन्स की मेजबानी का अवसर क्लब को मिला था।

क्लब अध्यक्ष सुशील बाठियां ने कल अलका होटल में नये सत्र की बैठक में बताया कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेन्स के सफल आयोजन के लिये चेयरमेन की जिम्मेदारी सहायक प्रांतपाल रमेश चौधरी को सौंपी गई है। इस आयोजन से डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब को आमंत्रित करने के लिये आगामी 25 से 27 मई तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली डिसिट्रक्ट असेम्बली में क्लब के 30 सदस्यों काएक प्रतिनिधि मण्डल अहमदाबाद जायेगा। इस असेम्बली का उद्घाटन गुजात के मुख्यमत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष कल्याण बेनर्जी होंगे। बाठियंा ने बताया कि इस अवसर पर 1 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले नये सत्र वर्ष 2012-13 में आयोजित किये जाने वाले सेवा कार्यो पर विस्तृत चर्चा की गई । इस बैठक में करीब 130 सदस्यों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply