रेलों की अस्थायी ठहराव अवधि में दिसम्‍बर, 2012 तक बढ़ोतरी

BY — May 10, 2012

उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने उदयपुर से चलने वाली तीन रेलगाडि़यों की विभिन्‍न स्‍टेशनों पर ठहराव अवधि दिसम्‍बर, 2012 तक बढ़ा दी है। अजमेर-उदयपुर-अजमेर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 12991/12992 का गुलाबपुरा, मांडल, कपासन व फतेहनगर स्टेशनों पर ठहराव 30 दिसम्बर 2012 तक बढ़ा दिया है। पहले यह 30 जून तक ही था।

इसी प्रकार उदयपुर-दिल्ली सरायरोहिल्ला-उदयपुर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 12982/ 12981 का नसीराबाद तथा विजयनगर स्टेशन पर भी ठहराव 30 दिसम्बार, 2012 तक बढ़ा दिया गया है।
उदयपुर-हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर के बीच चलने वाली मेवाड एक्सप्रेस गाड़ी सं. 12964/12963 का राणाप्रतापनगर व कपासन स्टेशन पर भी ठहराव 30 दिसम्बएर 2012 तक बढ़ाया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *