Header Banner

कबके बिछुडे़… मिलेंगे यहां 12 को

BY — May 11, 2012

विद्या भवन पॉलीटेक्निक पूर्व विद्यार्थी संघ का समारोह 12 को

वर्ष 1962 व 1987 के विद्यार्थियों का होगा सम्मान

उदयपुर। विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से वर्ष 1962 एवं 1987 में उत्तींर्ण विद्यार्थी शनिवार शाम वापस मिलेंगे। संस्था से 50 व 25 वर्ष पूर्व इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त करने वाले ये विद्यार्थी सपरिवार मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। इनकी उपलब्धियों के लिये इन्हें सम्मानित किया जायेगा।

संस्था के पूर्व विद्यार्थी संघ द्वारा प्रस्ताजवित इस समारोह में समस्त पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। पूर्व विद्यार्थी संघ के संस्थापक प्रमुख वास्तुविद् बी. एल. मंत्री ने बताया कि पूर्व विद्यार्थी संस्था को यथासंभव सहयोग की भी घोषणा करेंगे। प्राचार्य एवं संरक्षक अनिल मेहता ने बताया कि उदयपुर के बाहर से आने वाले विद्यार्थियों व उनके परिजनों के लिये दिनभर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यक्रम संस्था परिसर में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply