Header Banner

बिना नवीनीकरण के खनन पर करें कड़ी कार्रवाई

BY — May 11, 2012

वन अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक

उदयपुर। वन एवं पर्यावरण विभाग जयपुर के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. वी. एस. सिंह ने बिना नवीनीकरण के खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंमने कहा कि समस्त खनन क्षेत्रों का जीपीएस कराया जाए। और जरूरत पड़ने पर लीज क्षेत्र की सीमा की भी जांच की जाए। वे यहां संभाग के प्रादेशिक व वन्य जीव प्रभाग के सहायक वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

संभागीय मुख्य वन संरक्षक राजीव गोयल ने स्वागत उद्बोदन दिया। सिंह ने कहा कि वन अधिनियम व वन संरक्षण अधिनियम वर्ष 1980 के बाद जितने भी प्रकरणों में सहायक वन बंदोबस्त अधिकारी द्वारा प्रथम नोटिफिकेशन के पश्चात् आरक्षित करने से वंचित भूमि की सूचना तत्काल पेश करें। वन विकास कार्य स्वप्रेरणा से किये जाएं। वन एवं प्रबंध समिति संस्था न होकर विभाग की उपलब्धियों का माध्यम है। अनसेटल्ड वन भूमि को किसी ग्राम की सीमा अथवा नया गैर आबाद ग्राम घोषित करवाकर नये खसरा नम्बर जारी करवाये जाने के निर्देश दिये जिसमें कि वन भूमि का अमल दरामद हो सके। सामुदायिक भूमि औरण स्थानों को विकसित व संरक्षित किया जावे। प्रत्येक उप वन संरक्षक द्वारा अपने वन मंडल में 100 हैक्टेंयर पौधरोपण क्षेत्र को अपनी निगरानी में विकसित किया जाए। बैठक में मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव डॉ. एन. सी. जैन तथा वन संरक्षक के. सी. मीणा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply