Header Banner

तलाशी औद्योगिक खनिज की संभावनाएं

BY — May 12, 2012

सतत् विकास पर हुई विषयक संगोष्ठी

उदयपुर। औद्योगिक खनिज- संभावनाएं व सतत् विकास विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग में हुआ।
संगोष्ठी के आयोजन सचिव प्रो. पी. सी. औदिच्य ने बताया कि प्रथम दिन संगोष्ठी के मुख्य   उद्देश्य  राज्य में खनिज विकास की संभावनाओं तथा पर्यावरण-मित्र खनन की कार्य योजना पर विस्तृत विचार विमर्श कर प्रकाश डाला गया। उद्घाटन सुविवि कुलपति आई. वी. त्रिवेदी ने किया।

दूसरे दिन समापन समारोह के तकनीकी सत्र में राजस्थन में उपलब्ध चूना, पत्थर, चट्टानों व सीमेंट उद्योग पर विशेष चर्चा की गई तथा दस शोध-पत्रों का वाचन हुआ। समापन सत्र में मुख्यट अतिथि भारतीय भू- वैज्ञानिक सर्वेक्षण पश्चिम क्षैत्र के उप निदेशक डॉ. एस. के. वधावन थे। अध्यक्षता खान एवं भू- विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक तथा राजस्थान भू- वैज्ञानिक सोसायटी के अध्यक्ष पी. के. वर्डिया ने की। समारोह में विशिष्टह अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति एम. एल. लुणावत व भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के पूर्व निदेशक डॉ. एम. एल. झंवर थे। संचालन प्रों. हर्ष भू ने किया। संगोष्ठी में देश भर के करीब 150 से अधिक भू- वैज्ञानिको, खनिज अभियंताओं एवं खनन उद्योगपतियों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply