… ये मेरी मां की दुआओं का असर लगता है

BY — May 12, 2012

मदर्स डे पर विश्व शंकू सेवा संस्थान ने किया नईम की मां का सम्मान

उदयपुर। आर्थिक परिस्थितियों से जूझते, अभावों के बावजूद संघर्षपूर्वक जीवन यापन करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर भविष्य को बेहतर रूप से जीने के रास्ते पर बढ़ाने वाली मातृशक्ति के सम्मान स्वरूप आज मदर्स डे के उपलक्ष्‍य में उदयपुर के नईम मुस्तफा का भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान पाने पर उनकी विधवा मां बरकत बेगम का जगदीश मंदिर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्मान किया गया।

संघर्ष और अभावों में भी हिम्मत नहीं हार कर भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में उदयपुर जिले के दो प्रतिभाओं ने स्थान पाया है। ऐसा पहली बार हुआ है उदयपुर शहर से अल्प संख्यक वर्ग से एक साथ दो प्रतिभाओं नईम मुस्तफा एवं अजहर बेग का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ।
नईम मुस्तफा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 520 वॉ स्थान हासिल किया। उन्होंने सेन्ट्रल अकेडमी अम्बामाता एवं गुरु गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा पूर्ण की जबकि एमबीबीएस मुम्बई से किया।
बरकत बेगम ने ‘उदयपुर न्यूज’ को विशेष भेंट में बताया कि जब नईम 9 साल का था तो उसके पिता का इन्तकाल हो गया। हिम्मत न हारते हुए उन्हों ने दृढ निश्चय से 5 पुत्रों एवं 1 पुत्री का न सिर्फ लालन-पालन किया वरन् जीवन यापन के साथ उनको उच्च शिक्षा दिलाकर इस मुकाम तक पहुंचाया कि उनका पुत्र नईम आज भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हैं। इस सम्मान समारोह पर विश्व शंकू सेवा संस्थान की संस्थापिका सुनीता शर्मा, संस्था सचिव भगवती सालवी एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उपस्थित थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *