Header Banner

‘धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर 25 से’

BY — May 14, 2012

उदयपुर। जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला मंडल की ओर से 9 वां ‘धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर’ 25 मई से 3 जून तक आचार्य देवेन्द्र मुनि मार्ग स्थित देवेन्द्र धाम में सुबह 6:15 से दोपहर 1:00 बजे तक लगाया जाएगा।

दस दिवसीय धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर में बच्चों को धार्मिक अध्ययन में सामायिक सूत्र, नमोकार मंत्र का उच्चारण, लोगस्स सूत्र, सभी धर्मों के सामान्य ज्ञान के साथ महापुरुषों की प्रेरक कहानियां व देश की आजादी के क्रांतिकारी पुरुषों की जीवनी का रसपान व नैतिक जीवन के सूत्र सिखाए जाएंगे। अध्यापक शांतिलाल चव्हाण, परमेश्वरर पोरवाल, अध्यापिका राजकुमारी पोरवाल आदि प्रबुद्वजन द्वारा बच्चों में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं जीवन निर्माण के संस्कारों का बीजारोपण किया जाएगा। साथ ही शिविर में योग, ध्यान का अभ्यास और भारतीय संस्कारों की जानकारी पतंजलि योग समिति के मुख्य योग प्रशिक्षक अशोक जैन द्वारा एवं बालक-बालिकाएं को नृत्य संगीत, पेपर आर्टस, मेहन्दी इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर में जलपान, भोजन आदि का समुचित प्रबन्ध रहेगा। संस्कार शिविर में 4 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक के बालक-बालिकाएं देवेन्द्र धाम में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शिविर के पंजीयन करवा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply