राजीव की पुण्यतिथि पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प

BY — May 21, 2012

उदयपुर। राजीव गांधी स्मृति दिवस पर आज सूरजपोल स्थित देहात जिला काँग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त देहात जिला के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का पुरजोर प्रयास करने की शपथ ली। बैठक में देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि आज आईटी क्षेत्र के इस मुकाम पर पहुंचने का श्रेय एकमात्र राजीव गांधी को है।

उन्होंने हर घर में कम्यूटर का सपना देखा था, जो आज क्रमश: पूरा होता दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख मधु मेहता, उप प्रमुख श्या मलाल चौधरी, रामलाल गायरी, मथुरेश नागदा, चुन्नीुलाल सांखला, फल-सब्जी मंडी अध्यलक्ष मोड़सिंह सिसोदिया, भगवतसिंह झाला आदि भी मौजूद थे।
सुबह राजीव गांधी उद्यान में अखिल भारतीय rajiv gandhi ब्रिगेड की ओर से आयोजित सभा में महासचिव के. के. शर्मा ने कहा कि राजीव के सपनों को साकार करने के लिए सभी जिलों में जल्द ही सदस्यनता अभियान चलाया जाएगा। सभा में मोहम्मपद अयूब, जयप्रकाश निमावत, जगदीश झलानिया, आदि ने भी संबोधित किया। धन्यमवाद टीना राजावत ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *