Header Banner

जीप-ट्रक की टक्क‍र में नौ जनों की मृत्यु

BY — May 21, 2012

जीप में सवार थे 19 जने

उदयपुर। जिले की खेरवाड़ा तहसील में सोमवार को एक भयंकर हादसे में ट्रक-जीप की टक्कर में 9 जनों की मृत्यु़ हो गई और 10 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा तहसील में भाणदा के समीप एक गांव में शाम को एक मोड़ पर ट्रक और जीप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों तेज रफ्तार से आ रहे थे। मृतक सभी खेरवाड़ा तहसील निवासी बताए गए हैं।

जीप में सवार 19 जनों में से नौ जनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य 10 घायलों को समीपवर्ती चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। बताया गया कि मृतकों में 6 जनों की शिनाख्त हो गई जबकि तीन जनों की शिनाख्त  नहीं हो पाई। शिनाख्त  कर लिए जाने वालों में मणिलाल पुत्र बाबूलाल, कावली पत्नी कांतिलाल, शांतिलाल पुत्र कांतिलाल, संगीता पुत्री कांतिलाल, मनीषा पुत्री मोहन मीणा एवं सरोज पुत्री सूरमा अहारी शामिल हैं।
news & photo by : महेश पटेल, सुलई (खेरवाड़ा)

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply