Header Banner

जावा के पहली बार उदयपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

BY — May 23, 2012

जल्द  करेंगे सफाईकर्मियों की भर्ती, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग

उदयपुर। राजस्थान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आरडी जावा के अध्यक्ष बनने के पश्चात बुधवार को पहली बार उदयपुर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाडि़या की समाधि पहुंचकर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने अशोक नगर स्थित माणिक्यलाल वर्मा की समाधि पर भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

उन्होंने ठोकर चौराहा पर आयोजित सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता बजट घोषणाओं को समय पर पूर्ण करने के साथ-साथ दबे एवं कुचले समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 हजार नये सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए शीघ्र कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें प्राथमिकता उन लोगों  को दी जायेगी जिनके घर में एक भी व्यक्ति रोजगार से जुडा हुआ नहीं है। समारोह में समाजसेवी नीलिमा सुखाडिया, रामचन्द्र मेनारिया एवं गोपाल शर्मा ‘गोपजी’ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कौशल नागदा, चन्द्रसिंह कोठारी सहित गणमान्य नागरिकों ने फूलमालाओं से उनका अभिनन्दन किया।
इससे पूर्व उदयपुर की सीमा में पहुंचने पर डबोक चौराहा, देबारी, प्रतापनगर, सुन्दरवास, सेवाश्रम, एमबी कॉलेज रोड, दुर्गानर्सरी रोड आदि स्थानों पर विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत द्वार लगाकर तथा माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply