‘नेक’ के दौरे को प्राथमिकता से लें

BY — June 6, 2012

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने ली नियुक्ति के बाद पहली बैठक

उदयपुर. राजस्थान विद्यापीठ के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बुधवार को पहली बार विभागाध्यक्षों की बैठक लेते हुए कहा कि विद्यापीठ में चल रहे विवाद से दूर रहकर नेक (नेशनल एसेसमेंट एक्रिडेशन कांउसिल बेंगलुरु) के दौरे को गंभीरता से लें।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभागों की स्थिति को सुधारते हुए क्वालिटी एजुकेशन की तरफ ले जाएं। इस अवसर पर श्रमजीवी कॉलेज के निदेशक प्रो. जीवनसिंह राणावत, कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा, प्रो. गिरिश नाथ माथुर, डॉ. सीपी अग्रवाल, डॉ. प्रदीप पंजाबी, पीजी डीन डॉ. बीएल फडिय़ा, डॉ. मलय पानेरी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. मुक्ता शर्मा, डॉ. संजय कुमार मिश्रा, डॉ. ललित पांडे आदि उपस्थित थे।
रिसर्च और शोध पर करें फोकस : प्रो. सारंगदेवोत ने सभी विभागाध्यक्षों से आह्वान किया है कि वे रिसर्च और शोर्ध कार्यों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करें। हर विभाग के पास अपना अपना रिसर्च बेस्ड होना जरुरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि नए सत्र 2012 2013 के प्रवेश प्रक्रिया को भी ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करें।
क्वालिटी एजुकेशन पर रहेगा जोर : प्रो. सारंगदेवोत ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करें। इसके लिए विभिन्न आमंत्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना होगा। उन्होंने कहा कि आमंत्रित कार्यक्रमों के लिए किसी तरह की बजट की समस्या नहीं है। इस मामले में जनपद मीडिया सेंटर से नियमित रूप से संपर्क बनाए रखे तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सूचित करें।
धूम धाम से मनेगी जयंती : प्रो. सारंगदेवोत ने बैठक में कहा कि आगामी 16 जून को जनार्दनराय नागर की जयंती को धूम धाम से मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, व्याख्यानमाला, चिकित्सा शिविरों आदि का आयोजन किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *