Header Banner

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्‍डेशन न्यूयॉर्क में सम्मानित

BY — June 6, 2012

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर को प्रख्यात अमेरिकी संस्थान वुमन टूगेदर एसोसिएशन द्वारा मंगलवार शाम न्यूयॉर्क में आयोजित एक भव्य समारोह में सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार द्वारा नवाजा गया है।

फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया यह सम्मान फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविंदसिंह मेवाड़ ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। आठवें वुमेन्स टुगेदर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में विभिन्न देशों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। फाउण्डेशन को यह पुरस्कार विरासत, धरोहर, संरक्षण के साथ ही मानव मूल्यों के रक्षार्थ किए जा रहे बहुआयामी कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा विरासत संरक्षण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, परंपरा, संस्कृति, जल संसाधन संरक्षण, धर्म, यातायात एवं अनेकानेक कार्यों में किए जा रहे अपने अमूल्य सहयोग के लिए अमेरिकी स्थित अवाणिज्यिक संस्था वुमेन टूगेदर एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) के बोर्ड ने गहन अध्ययन एवं शोध के बाद विश्व की तमाम समाजसेवी संस्थाओं में से महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर को सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार द्वारा नवाजा गया है।
मंगलवार को न्यूयॉर्क की यूनाईटेड नेशन जनरल असेम्बली में आयोजित गरिमामय समारोह में पुरस्कार ग्रहण के बाद महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविंद सिंह मेवाड़ ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों को डब्ल्यूटीए ने सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने इस कार्य के लिए न केवल फाउण्डेशन, मेवाड़ घराने एवं फाउण्डेशन के कर्मचारियों, अधिकारियों के अतिरिक्त उदयपुर के नगरवासियों की मेहनत को इस ताज का सिरमौर बताया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply