सीआरबी टर्बो ड्यूराशील्ड बूस्टर्स के साथ लांच

BY — June 6, 2012

उदयपुर। कैस्ट्रॉल इंडिया ने नई पीढ़ी के ट्रकों के लिए अपने प्रीमियम आंशिक सिंथेटिक डीजल इंजन ऑयल-कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो को ड्यूराशील्डड बूस्टर्स से पूर्ण कर उसे नए रूप में लॉन्च किया।

कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो की रि-लॉन्च पर कंपनी के मार्केटिंग प्रभाग के उप प्रमुख सौगात बासुरॉय ने कहा कि बूस्टर्स के साथ पेश किये गये नये और उन्नत कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो ड्यूराशील्ड कालिख के कणों के विरूद्ध बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। यह इंजन के महत्त्वपूर्ण भागों पर तेल की सुरक्षात्मक परत चढ़ा देता है और कालिख जमाव तथा पुरजों के क्षरण से उन्नत सुरक्षा दिलाता है। परीक्षण परिणामों से पता चला है कि कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो ड्यूराशील्ड बूस्टर्स के साथ इंजन के जीवनकाल में दोगुनी वृद्धि के साथ-साथ ईंधन कुशलता को बढ़ाता है।
उन्होनें कहा कि भारतीय ल्युब्रिकेंट उद्योग में कैस्ट्रॉल इंडिया सदैव नवप्रवर्तन व प्रौद्योगिकी के अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। बीते वर्षों में, हमने अपने उत्पादों के पोर्टफोलियो में निरंतर सुधार करते हुए नई प्रस्तुतियां की हैं और वाहनों की उन्नत होती प्रौद्योगिकी के अनुरूप नवीनतम प्रौद्योगिकी का समावेश अपने उत्पादों में किया है। कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो ड्यूराशील्डड बूस्टर्स के साथ, कैस्ट्रॉल की ओर से नवीनतम पेशकश है, जो खासतौर से उच्च प्रदर्शनक्षमता वाले ट्रकों के लिए निर्मित की गई है।
कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो ड्यूराशील्डज्ड बूस्टर्स के साथ के अनेक लाभ है। जिसमे मुख्य रूप से यह ईंधन की खपत को 25 फीसदी तक कम करता ही है साथ ही इंजन को 25 फीसदी तक अधिक साफ करता है।
कैस्ट्रॉल ने टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिन्द्रा, स्वराज माजदा, पियाजियो व अन्य निर्माताओं के समस्त वाणिज्यिक वाहनों में कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो ड्यूराशील्डड बूस्टर्स के साथ इस्तेमाल करने की सिफारिश की है। कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो एक एसएई 15 डब्ल्यू 40, एपीआई सीएच-4 इंजन ऑयल है और यह 210 लीटर, 40 लीटर,15 लीटर, 10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर और 1 लीटर के पैकों में उपलब्ध है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *