विभागाध्यक्ष के भरोसे करेंगे प्रवेश प्रक्रिया पूरी

BY — June 14, 2012

उदयपुर. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ में निरस्त हुए आंदोलन के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने गुरुवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली एवं सभी अध्यक्षों को प्रवेश प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष केवल विभाग के अन्य कर्मचारियों के भरोसे नहीं बैठे। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से जुड़ी हर समस्या को जाने एवं मौके पर ही निबटारा करें। कुलपति ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए अब विभिन्न दसों जन भारती केंद्रों पर भी फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।  बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों एवं डीन को पाबंद किया है कि वे आगामी समय में होने वाली नेक टीम के दौरे के लिए तैयार रहे। इसके लिए कमेटी का गठन भी किया जाएगा।
शोध कार्यों को दें प्राथमिकता
प्रो. सारंगदेवोत ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे सत्र के दौरान शोध पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें। इसके तहत सभी विषयों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों के अतिरिक्त संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का भी समय समय पर आयोजन करें। इसके लिए किसी तरह की बजट की कमी विवि प्रशासन नहीं आने देगा।
धूमधाम से मनेगी जन्मशताब्दी
प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि जनार्दनराय नागर की जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान शनिवार को व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पुष्पांजलि कार्यक्रम और स्मृरणांजलि का आयोजन होगा। इसमें विद्यापीठ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *