Header Banner

थेलिसिमिया पीडि़त बच्चों के लिये रक्तदान

BY — June 15, 2012

उदयपर। क्लब महिन्द्रा ग्रुप की होटल फ्लोरा (महिन्द्रा होली डे एण्ड रिसॉर्ट)द्वारा अपने कोरपोरेट सोशल रिस्पोन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत आज होटल परिसर में ही थेलिसिमिया पीडि़त बच्चों के लिये 23 यूनिट रक्तदान किया गया।

होटल के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादौन ने बताया कि क्लब पिछले कुछ वर्षो से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है जिसकी कड़ी में उक्त कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। होटल के पीआरओ प्रद्युमनसिंह राणा  ने बताया कि रक्तदान शिविर में होटल अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर उक्त बच्चों के लिये अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply