प्रोपर्टी डीलर भाजपा नेता पर दिन-दहाडे़ फायरिंग

BY — June 15, 2012

भाजपा शहर महामंत्री मोतीलाल डांगी पर हुआ हमला

उदयपुर। शहर के भू माफिया भाजपा नेता मोतीलाल डांगी पर शुक्रवार सुबह उनके घर के बाहर फायरिंग की गई। हालांकि डांगी बाल-बाल बच गए लेकिन अचानक हमले से घबराए डांगी ड्राइवर के साथ सीधे सूरजपोल थाने चले गए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले। अपनी कार में वे भट्टा स्थित सगसजी बावजी मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। कॉलोनी से बाहर भी नहीं निकले कि सामने से एक बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर डांगी पर फायर किया। गोली कांच तोड़ते हुए डांगी के कान के पास से गुजरती हुई दरवाजे में घुस गई। डांगी समझ भी नहीं पाए कि क्या हुआ। चालक से पूछा तो उसने फायरिंग होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने चालक को गाड़ी सूरजपोल थाने की ओर ले जाने को कहा। थाने में उतरते ही उन्होंउने पुलिसकर्मियों को अपने ऊपर हुई फायरिंग की जानकारी दी।

थानाधिकारी सौभाग्यसिंह ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए नाकाबंदी करवाई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराजसिंह (शहर), डिप्टी अनंत कुमार आदि पहुंचे। थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, किरण जैन, नानालाल बया सहित सैकड़ों नेता पहुंच गए।
कौन हैं डांगी?
उल्लेखनीय है कि शहर भाजपा में महामंत्री का पद संभाल रहे डांगी कटारिया के विश्वस्त पदाधिकारियों में माने जाते हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत जमीनों से ही की थी। आसपास के गांवों में जमीनों का सौदा करवाकर लाखों के वारे-न्यारे करने के बाद उन्होंने कम्यूटर कोचिंग इंस्टीट्यूट खोल लिया था लेकिन जमीनों का लेनदेन जारी रखा। इस हमले के पीछे वर्तमान में करोड़ों की मिल्कियत की जमीनों के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. एक दिन पहले तक पुलिसवाले असुरक्षित थे… आज, नेता असुरक्षित हैं… भगवान ही जाने आम आदमी का क्या होगा… 🙁
    “जो बोया हैं वो एक दिन काटेगा ही”
    वैसे नेताजी बीएमडब्ल्यू अफोर्ड कर सकते हैं तो फिर तो क्या कहना… 😉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *