बिग एफएम का पानी बचाओ अभियान

BY — June 18, 2012

उदयपुर. रिलायंस बिग एफएम ने आम जनता के लिए पानी बचाओ अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत पानी बचाने ओर पानी की जरुरत पर रेडियो पर बातें की जाएगी.

स्टेशन हेड शशांक पाठक ने बताया कि अभियान के तहत लगातार नौ दिन, दो घंटे ओर सात मिनट तक इस विषय पर बातें की जाएगी. इसके तहत बिग वाटर रिले के नाम से 9 दिन तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाएगा ओर आम जनता से एक-एक बाल्टी पानी टैंकर में डलवाया जाएगा. फिर एकत्र पानी समस्याग्रस्त इलाकों में वितरित किया जाएगा. अभियान की शुरुआत जिला प्रमुख मधु मेहता ने हरी झंडी दिखाकर की. साथ ही उन्होंने जनता से पानी बचाने की भी अपील की.
बिग के आरजे जीत अपने शो में 7 से 11 बजे तक पानी को लेकर आमजन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारीयों से बात करेंगे जो रेडियो पर अपनी बात कहेंगे. बिग एफ एम की कोशिश यही है कि पानी बचाओ, लाइफ बनाओ.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

2 Responses

  1. पानी बचाओ अभियान के लिए लिखा गाना सबको पानी दे मौला प्यासे पंछी है मौला शामिल करे plz watch you tube ALOKTIWARIKATNI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *