Header Banner

न्यायालय में नहीं पहुंचे रणबीर कपूर

BY — June 26, 2012

उदयपुर। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर आज उदयपुर में न्यायालय द्वारा सम्मान जारी करने के बावजूद यहां पेश नहीं हुए। न्यायालय ने उन्हें  सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

उल्लेखनीय है कि कपूर गत माह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उदयपुर आए थे। गणगौर घाट पर शूटिंग के दौरान उन्होंने सिगरेट पी थी जिसको लेकर एक जागरूक नागरिक ने मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को वापस न्यायालय ने सम्मन जारी कर 26 जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें छह माह की जेल भी हो सकती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply