बोहरा समाज का कलक्टर को ज्ञापन

BY — June 29, 2012

उदयपुर। शिया दाऊदी बोहरा जमात (शबाब गुट) के शेख सैफुद्दीन भालमवाला के नेतृत्व में 25 सदस्यों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने बोहरा यूथ गुट के नेता द्वारा धर्मगुरू डॉ. सैयदना के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किये जाने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर हेमंत गेरा को एक ज्ञापन सौंपा।

शिया दाऊदी बोहरा जमात के मीडिया प्रभारी अली कौसर ने बताया कि आज प्रात: उपरोक्त मांग को लेकर एक मौन जुलूस निकाला जाना प्रस्तावित था लेकिन समाज ने जनहित को ध्यान में रखकर इसे निरस्त किया और समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच कराकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कौसर ने बताया कि इसके अतिरिक्त समाज के कुछ सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर भी आबिद अदीब के खिलाफ इस्तगासा पेश किए जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *