Header Banner

गेस्ट हाउस में मालिक-नौकर के शव मिले

BY — June 29, 2012

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात हत्यारों ने गेस्ट हाउस मालिक और उसके नौकर की निर्दयता से हत्या कर शव वहीं फेंक दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा भी पहुंचे और शवों को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी से: 4 स्थित सांवरिया गेस्ट  हाउस में शुक्रवार को भूतल पर सीढि़यों के पास मालिक रमेश आमेटा का शव पड़ा मिला। शव रक्त रंजित नग्नावस्था  में था और बदबू मार रहा था। घटना की जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस को दी। अतिरिक्तत पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, डिप्टी अनंत कुमार, थानाधिकारी कैलाश खटीक, सूरजपोल थानाधिकारी सौभाग्यासिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान तीसरी मंजिल पर गेस्टा हाउस में ही काम करने वाले नौकर देवीलाल मीणा का भी शव मिला। यह शव बुरी तरह फूल गया था और इसका चेहरा भी काला पड़ गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply