गुरू पूर्णिमा पर एकलिंगनाथ का सुरों से श्रृंगार

BY — June 29, 2012

उदयपुर। गुरू पूर्णिमा पर मंगलवार को कैलाशपुरी स्थित भगवान एकलिंगनाथ जी के मंदिर में विशेष पूजन आरती के साथ शास्त्रीय संगीत एवं वाद्य यंत्रों से भगवान एकलिंगनाथ को स्वरांजलि भेंट की जाएगी।

श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट के अनुसार मंगलवार प्रात: भगवान एकलिंगनाथ की प्रात: 11.30 बजे अभिषेक आरती तत्पश्चात 12.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 1.00 बजे बड़ी आरती, शाम 7.20 बजे भोग आरती, शाम 7.30 बजे बड़ी आरती, तत्पश्चात रात 8.00 बजे शयन आरती की जाएगी। इसके अतिरिक्त भगवान एकलिंगनाथ के नियमित दर्शन एवं अन्य अभिषेक सुचारू रहेंगे।
गुरू पूर्णिमा पर एकलिंगजी ट्रस्ट एवं महाराणा कुंभा संगीत कला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एकलिंगजी मंदिर में आयोजित स्वरांजलि-2012 में प्रात: 10.30 बजे उदयपुर के कलाकार विजयलक्ष्मी दवे भजन प्रस्तुत करेगी। इसके पश्चात मुंबई के कलाकार सोनल शिवकुमारी अपने साथियों के साथ प्रभु एकलिंगनाथजी के समक्ष सुरसाधना करेगी।

दोपहर श्रृंगार आरती पश्चात दिल्ली की कलाकार अनुप्रिया देवताले वायलिन के साथ प्रस्तुति देकर भक्तों को रिझाएगी। दोपहर को ही बड़ी आरती पश्चात दिल्ली के कलाकार ओजेश प्रताप सिंह ईश वंदना करेंगे। शाम को दिल्ली के कलाकार कमाल साबरी अपनी साथियों के साथ सारंगी एवं तबला पर भजन प्रस्तुत करेंगे। शाम श्रृंगार आरती पश्चात इंदौर के कलाकार कल्पना जोकरकर वीणा के साथ भजन प्रस्तुत करेगी।
ये भी करेंगे संगत: स्वरांजली में कलाकार पत्ती खां, सुधीर यार्दी, अखिलेश शर्मा, सुश्री संपा सरकार, सौरभ देहलवी, रोहित दास पराब, अरशद खान, सुखमय बनर्जी, सरीत दास, उल्हास राजहंस संगत करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *