Header Banner

रोटरी क्लब एलिट का आभार प्रदर्शन समारोह

BY — July 1, 2012

रोटरी सदस्य विभिन्न रोटरी अंलकरणों से सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब एलिट का सत्र 2011-12 का आभार प्रदर्शन एंव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब सदस्यों को विभिन्न रोटरी अलंकरणों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, विशिष्ठ अतिथि सहायक प्रान्तपाल मंजीत बसंल थी।

क्लब अध्यक्ष दिलीपसिंह ने बताया कि आभार प्रदर्शन समारोह में भामाशाह अवार्ड से महिन्द्रा होलीडेज के महाप्रबन्धक रमेश सिंह जादौन व रेणुसिंह, रोटरी आधार अवार्ड से रमेश मोदी, मनीष गलुण्डिया, अरूण लाहोटी व प्रशान्त दोशी, रेाटरी आशा अवार्ड से पुनीत सक्सेना, रमेश मोदी तथा रोटरी किरण अवार्ड से 20 तथा रोटरी फ्रेन्ड्स से 25 सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब की वार्षिक बुलेटिन का भी अतिथियों ने विमोचन किया। सहायक प्रान्तपाल उम्मेदसिंह चौहन भी उपस्थित थे। सचिव अरूण लाहोटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply