Header Banner

रोटरी आईसीयू ऑन व्हील्स सेवा जनता को समर्पित

BY — July 1, 2012

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से कल सत्र 2011-12 के अंतिम दिन बहुप्रतिक्षित सेवा आईसीयू ऑन व्हील्स वाहन का मुख्य अतिथि HRH ग्रुप के निदेशक लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर सत्र 2011-12 का आभार प्रदर्शन समारोह आयोजित किया गया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि क्लब में आकर पर इंसानियत व इंसानियत के कार्य देखकर काफी प्रसन्नता हुई। धन खर्च करने के बाद भी अनेक स्थानों पर व्यवस्थाओं की कमी दिखायी देती है और रोटरी क्लब उदयपुर ने जनता को यह सेवा नि:स्वार्थ भाव से उपलब्ध करा कर उस कमी को पूरा किया है।
क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ष पर्यन्त किये सेवा कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में क्लब की ओर से अध्यक्ष डॉ. कुणावत व सचिव गिरीश मेहता का माल्यार्पण कर,मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब को डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त हुए विभिन्न अवार्डो को संबंधित सदस्यों को मुख्य अतिथि ने प्रदान किये। वर्ष पर्यन्त क्लब को सहयोग करने वाले सेवा सहयोगियों एच. वी. पालीवाल, एम. पी. जैन, डॉ. के. बी. शर्मा,डॅा. टी. के. भण्डारी , आर. के. सुखवाल, डी. पी. धाकड़, मुनीष गोयल, सुशील बांठिया, सी. पी. तलेसरा, नरेन्द्र मारू, डॉ. बी. एल. जैन सहित अनेक सदस्यों को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये। कुणावत ने लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को स्मृतिचन्ह प्रदान किया। अंत में सचिव गिरीश मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. अजय मुर्डिया व निराली जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply