Header Banner

एमबीए (टेक्नोलोजी) में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

BY — July 3, 2012

उदयपुर। सी टी ए ई में संचालित एम बी ए (टेक्नोलोजी) कोर्स में एडमिशन के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख बढाकर 13 जुलाई 2012 सुबह 10 बजे कर दी गई है।

कालेज अधिकारियों ने बताया की खाली सीटों पर सीधे एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथी बढाई गई है। इच्छुक विद्यार्थी पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन (युनिवर्सिटी एवं कालेज वेबसाईट पर उप्लब्ध) मय आवेदन शुल्क के उपरोक्त तिथी तक जमा करा सकते हैं एवं उन्हें अपने सभी संबंधित मूल प्रमाणपत्रों के साथ 13 जुलाई 2012 सुबह 10 बजे डीन कार्यालय में समूह परिचर्चा एवं साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। कोर्स में एडमिशन के लिए जनरल/ओबीसी विद्यार्थी ने न्यूनतम 55% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यार्थी ने न्यूनतम 50% से इंजिनियरिंग़/टेक्नोलोजी/ आर्किटेक्चर/फार्मेसी में स्नातक या भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित/सांख्यिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की होनी चाहिए। नए सत्र की शुरूआत सोमवार, 16 जुलाई 2012 से होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply