विनोद व प्रकाश का फैलोशिप के लिए चयन

BY — July 3, 2012

उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के विनोद कुमार एवं प्रकाशचन्द्र यादव (विद्यावाचस्पति) को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा अनुसंधान कार्य हेतु फैलोशिप के लिये चयन किया है।

विनोद अपना अनुसंधान कार्य ’कपास के जड़ गलन रोग का प्रबन्धन’ पर अपना अनुसन्धान कार्य पादप व्याधि विभाग के सह आचार्य डॉं. अनिला दोशी के निर्देशन में करेंगे। प्रकाशचन्द्र यादव अपना अनुसन्धान कार्य ’चने की सूंडी का जैविक चक्र व प्रबन्धन’ पर कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉं० ओ. पी. आमेटा के निर्देशन में पूर्ण करेंगे। अधिष्ठाता डॉं. एस. आर. मालू ने बताया कि इस फैलोशिप के अन्तर्गत विद्यार्थियों को अनुसन्धान के लिये लगभग 10 लाख रूपये अधिकतम पांच वर्ष के लिये प्रदान किये जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *