Header Banner

डबोक हवाई अड्डे पर प्री पेड टैक्सी कार्यालय का उदघाटन

BY — July 4, 2012

उदयपुर। महाराणा प्रताप हवाई अड्डा udaipur पर आज सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डा टैक्सी संगठन द्वारा संचालित पूर्व भुगतान टैक्सी सेवा के कम्प्यूटराईज्ड कार्यालय का उद्घाटन महाराणा प्रताप हवाई अड्डे, डबोक के निदेशक अनिल कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया।

महाराणा प्रताप हवाई अड्डा टैक्सी संगठन के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पूर्व भुगतान टैक्सी सेवा में हवाई अड्डा पर किफायत दर पर उदयपुर सहित पूरे देश के लिए टैक्सी सेवाएं उपलब्ध है। पूर्व भुगतान टैक्सी सेवा के कम्प्युटराईज्ड होने से यात्री एवं ड्राइवर के नाम, मोबाइल नम्बर एवं पते की जानकारी कार्यालय में उपलब्ध रहेगी, जिससे की आवश्यकता पडऩे पर उसका उपयोग किया जा सकेगा।
महाराणा प्रताप हवाई अड्डा टैक्सी संगठन के संरक्षक रमेश पानेरी, अध्यक्ष ओम श्रीमाली, सचिव अमर सिंह, सहकोषाध्यक्ष राजकुमार राजानी, दिनेश कुमार पालीवाल, राकेश गौड़, नितेश प्रजापत सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply